ताज़ा ख़बरें

हाईवे पर दिख रहा आस्था का सैलाब, शिव के भजनों पर झूमते गंतव्यों की ओर बढ़ रहे कांवड़िए

कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार,दिल्ली हाईवे भक्ति से सराबोर हैं। डाक कांवड़ से लेकर पैदल जत्थों तक शिवभक्त भजनों पर झूमते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। सावन का यह नजारा हर किसी को आकर्षित कर रहा है।
सावन माह की कांवड़ यात्रा 2026 ने पूरे हरिद्वार और उत्तर भारत की सड़कों को आस्था के रंग में रंग दिया है। दिल्ली–हरिद्वार हाईवे से लेकर मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और बागपत जैसे शहरों की सड़कों पर हर हर महादेव की गूंज है। शिवभक्तों की टोलियां शिव भजनों पर थिरकती हुईं, कंधे पर गंगाजल लिए हुए, अपने-अपने शिवालयों की ओर बढ़ रही हैं। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने डीजे सिस्टम, ढोल और भजन मंडलियों के साथ उत्सव का माहौल बना दिया है।
दिन हो या रात, हाईवे पर आस्था का यह सैलाब लगातार बह रहा है। डाक कांवड़िए पूरे वेग से दौड़ते हुए गंतव्यों की ओर बढ़ रहे हैं, तो सामान्य कांवड़िए शिव के भजनों पर झूमते हुए थकान भूल चुके हैं।और गंतव्य की ओर बढ रहे हें
गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के भोले , अरविन्द , शीशपाल और उनके साथी भोले शिव भक्ति की धुन मे नाचते गाते अपने गंतव्य भजनोंकी ओर बढ रहे है

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!