
*खण्डवा यातायात पुलिस की भारी वाहनों पर कार्यवाही लगातार जारी*

शहर खण्डवा में *प्रातः 08:00 से 14:00 तक एवं सायं 17:00 बजे से 21:00 बजे* तक *भारी वाहनों* का नगर में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। इसके उपरांत भी कुछ वाहन चालक यातायात नियमों का उललंघन कर प्रतिबंधित समय में नगर में प्रवेश कर जाते है, जिससे यातायात बाधित होकर दुर्घटना का अंदेशा भी बना रहता है। ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाया जाकर लगातार चालानी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 02/09/26 को 02 भारी माल वाहक वाहनों का नो एंट्री के 5000/-, 5000/- रूपये का चालान किया, एवं 02 ओवरलोड़ माल वाहक वाहनों का 11000/-, 11000/- चालान किया, इस तरह कुल 04 वाहनों के चालान की कुल राशि 32000/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।