
*मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही में खण्डवा पुलिस को मिली सफलता, 17 किलो 200 ग्राम गांजे कीमती 68000/- रु. के साथ आरोपी पुलिस गिरफ्त में*

पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा जिला खण्डवा के समस्त अधिकारियों को मादक पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस रखते हुए सख्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवम अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खालवा श्रीमति अनुपम सिंह के नेतृत्व में थाना खालवा की टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था। इसी क्रम में दिनांक 02.09.26 को थाना खालवा की टीम को मुखबिर से एक व्यक्ति द्वारा अपने घर के बाड़े में गांजा लगा कर रखने की सूचना मिली। सूचना पर विधिवत NDPS एक्ट के प्रावधानों के अनुरूप कार्यवाही करते हुए सूचित स्थान आरोपी दादू पिता डायलु कोलकर जाति कोरकू निवासी अड़ाखेड़ा के घर के पीछे बने बाड़े से गांजे के 152 हरे पौधे वजन 17 किलो 200 ग्राम कीमती 68000/- रुपये के जप्त किये जाकर अपराध क्रमांक 335/26 धारा 8/20 NDPS एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान में लिया गया है।