*सद्भावना मंच ने तुलसी जयंती पर श्रद्धा और भक्ति का संदेश देने के लिए किया आयोजन*
खंडवा।गोस्वामी तुलसीदासजी की जयंती के अवसर पर सद्भावना मंच द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया।
मंच सदस्य कमल नागपाल के अनुसार माली कुआँ स्थित कार्यालय में संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदासजी ने रामचरित मानस के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य, सेवा और मानवता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।आपने कहा कि तुलसीदासजी केवल एक महान संत और कवि ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के ऐसे प्रकाश स्तंभ थे, जिन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज को धर्म, संस्कार और सदाचार का मार्ग दिखाया।
तुलसी जयंती पर सद्भावना मंच के प्रमोद जैन,देवेंद्र जैन,जगदीश चौरे,सुरेंद्र गीते,पंडित के के व्यास,ओम पिल्ले,अनूप शर्मा,गणेश भावसार,मनीष गुप्ता,श्वेता हरि सखी,कमल नागपाल,संदीप अंकिल,नारायण फर्कले,एन के दवे,सचिन वैद्य ,सुभाष मीणा आदि ने उनके जीवन और साहित्य से प्रेरणा लेते हुए भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।संचालन श्वेता हरि सखी ने किया।