ताज़ा ख़बरें

फसल का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई , पटवारी हल्का स्तर पर फसल बीमा जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे

खास खबर

फसल का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई , पटवारी हल्का स्तर पर फसल बीमा जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे

खण्डवा//कृषि विभाग ने किसान बंधुओं से अपील की है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अपनी अधिसूचित फसल का बीमा की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 से पूर्व अवश्य करा लें। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने किसानों को फसल बीमा के सम्बंध में जानकारी देकर उन्हें फसल बीमा कराने के लिए प्रेरित करने के लिए पटवारी हल्का स्तर पर शिविरों का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। इन शिविरों में पटवारी के साथ साथ कृषि विभाग और बीमा कम्पनी के अधिकारी भी उपस्थित रहकर अऋणी एवं डिफॉल्टर किसानों को फसल का बीमा कराने की समझाइश देंगे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए हैं कि इन शिविरों से एक दिन पूर्व गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को शिविर आयोजन की सूचना दी जाए।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!