
आज दिनांक 07.06.2026 दिन रविवार को चौहान समाज ब्लाक पत्थलगांव का ब्लाक समिति पुनर्गठन और युवा समिति गठन कार्यक्रम ग्राम पेमला में मैनी नदी किनारे श्री दर्शन चौहान जी की अध्यक्षता और श्री सुखसाय चौहान जी की उपाध्यक्षता में संपन्न हुआ।
त्रिलोक न्यूज जिला रायगढ़ संवाददाता- रमेश चौहान
सर्वप्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र में पुजा अर्चना और सरस्वती वंदना पश्चात सभी बंधुगण का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। जिसके बाद चौहान समाज ब्लाक समिति का पुनर्गठन किया गया।जिसमें सर्वसम्मति से श्री भवन साय चौहान को अध्यक्ष।
,श्री रतन चौहान को उपाध्यक्ष,श्री पतराम चौहान,श्री अकर साय चौहान,श्री नवीन चौहान को उपाध्यक्ष,श्री राधा साय श्रृंगार को कोषाध्यक्ष,श्री सदानन्द चौहान उप सचिव,श्री दर्शन चौहान,श्री सुखसाय चौहान,श्री कलेश राम सनमानी, सुखदेव चौहान,श्री पुस्तम चौहान को विधिक सलाहकार,
श्री हरिश्चंद्र चौहान (गुड्डू गुरूजी)को मिडिया प्रभारी सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।उसके पश्चात चौहान समाज (ब्लाक युवा समिति)-पत्थलगांव का नवीन गठन किया गया जिसमें श्री परमेश्वर चौहान जी को ब्लाक अध्यक्ष, श्री जगदीश चौहान जी को ब्लाक सचिव, श्री गोविन्द चौहान जी को कोषाध्यक्ष, श्री चैतन राम चौहान,श्री रवि चौहान,श्री भुवन चौहान,श्री मदन चौहान जी को उपाध्यक्ष,श्री संतु चौहान जी को मिडिया प्रभारी सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। उसके बाद मनोनीत सभी पदाधिकारियों द्वारा शपथ ग्रहण लिया गया।
उसके पश्चात राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित आदरणीय बाघ जी का पुरे समाज की ओर से पुष्प गुच्छ और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
तत्पश्चात सभी पदाधिकारी और समाज प्रमुख द्वारा समाज विकास में संबोधन किया गया। कार्यक्रम के सभापति के संबोधन के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।इस सामाजिक कार्यक्रम में लुड़ेग,कुकुरभुका,
तमता,कोतबा और बुलडेगा सेक्टर के समाज बंधु भारी संख्या में शामिल हुए।