सेंदुरस, डबल ब्लाइंड मर्डर का खुलासा :- लूट के लिए की थी पति-पत्नी की हत्या, दो आरोपी समेत सराफा व्यापारी गिरफ्तार,,, सक्ती। जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में पति-पत्नी हत्याकांड और लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों समेत लूट का माल खरीदने वाले एक सराफा व्यापारी को गिरफ्तार किया गया है।जांच में यह भी सामने आया है कि यही दोनों आरोपी वर्ष 2024 में मुक्ता गांव में हुए चर्चित डबल मर्डर केस में भी शामिल थे। जानकारी के अनुसार, 2 और 3 जून 2026 की दरमियानी रात सेंदुरस गांव में घर के बरामदे में सो रहे पुरुषोत्तम खुंटे और उनकी पत्नी गुहारिन बाई खुंटे की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद सोने के आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन भी गायब मिले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी प्रफुल्ल ठाकुर, एएसपी पंकज पटेल, एसडीओपी भुवनेश्वरी पैंकरा, साइबर सेल, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को जांच में लगाया गया।मोबाइल टावर डंप, कॉल डिटेल और सीईआईआर पोर्टल की मदद से पुलिस आरोपी देवकुमार यादव तक पहुंची, जिसके पास से मृतक का मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपने साथी रूपचरण यादव के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। दोनों आरोपी पंडरीपानी गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों ने बताया कि मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर मृतक से विवाद हुआ था। इसी रंजिश में उन्होंने स्केल पट्टी से दरवाजा खोलकर घर में प्रवेश किया और सो रहे दंपती के सिर व चेहरे पर लोहे की रॉड से कई वार कर हत्या कर दी। इसके बाद सोने के आभूषण, नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गए। पुलिस ने रूपचरण के घर से हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड, खून से सने कपड़े और 74 हजार रुपए बरामद किए। वहीं लूटे गए आभूषण जैजैपुर के खिलेश्वर ज्वेलर्स संचालक बाबूलाल साहू को 84 हजार रुपए में बेचे गए थे। पुलिस ने बाबूलाल साहू को भी गिरफ्तार कर आभूषण बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से करीब 9 ग्राम सोने के आभूषण, 5 ग्राम गला हुआ सोना, 77 हजार रुपए नकद, बाइक और अन्य सामान जब्त किया गया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जून 2024 में मुक्ता गांव में मगनलाल गबेल और बुधवारा बाई गबेल की हत्या करना भी स्वीकार किया है। पुलिस के मुताबिक पुराने विवाद के चलते दोनों ने घर में घुसकर लकड़ी से हमला कर दंपती की हत्या की थी और आभूषण लूट लिए थे। दोनों डबल ब्लाइंड मर्डर केस सुलझाने पर बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग ने पूरी पुलिस टीम के लिए नगद पुरस्कार की घोषणा की है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

Double murder case ka khulasa
ताज़ा ख़बरें
3 hours ago
Double murder case ka khulasa
सेंदुरस, डबल ब्लाइंड मर्डर का खुलासा :- लूट के लिए की थी पति-पत्नी की हत्या, दो आरोपी समेत सराफा व्यापारी…
प्रेस विज्ञप्ति थाना बाराद्वार जिला सक्ती(छ.ग.) अपराध क्रमांक 263/25 धारा 119(1), 296,351(3),115(2) bns ’’ शराब पीने के लिये पैसा मांगने पर नही देने से अश्लील गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं चुड़ा मारकर चोट पहुंचाने वाले 02 आरोपी गिरफतार भेजा गया जेल ’’ आरोपीगाण – 01. प्रभुदयाल यादव पिता संपत लाल यादव उम्र 23 साल 02. राजेश महंत पिता जगदीश महंत उम्र 29 साल निवासी दुरपा थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छ0ग0) ’’थाना बाराद्वार- विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रामधन यादव पिता संतोष यादव उम्र 30 साल निवासी दुरपा थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छ.ग.) द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपेार्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.10.25 के शाम करीबन 07.00 बजे गांव की बस्ती से अपने घर आ रहा था तथी तुलसी हाता मेन रोड दुरपा के पास प्रभुदयाल यादव एवं राजेश महंत के द्वारा शराब पीने के लिये 200 रूप्यें मांग करने पर नही देने से अश्लील गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं चुड़ा मारकर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया घटना के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकूर (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश यादव (रापुसे), उप पुलिस अधीक्षक श्रीमति अंजली गुप्ता सक्ती से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर प्रकरण के घटना कारित फरार आरोपी की पतासाजी किया जा रहा था फरार आरोपीयो की अपने सकुनत ग्राम दुरपा में आने की मुखबीर से सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही कर दिनांक 09.12.25 को को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर संबंधित न्यायालय पेश किया गया है ’’ उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव ,सउनि. यशंवत राठौर, प्रआर.श्रीकांत सेंगर, आर. टकेश्वर कटकवार, आर. रतन विश्वकर्मा का योगदान रहा।