ताज़ा ख़बरें

जिला अस्पताल में वृद्धजनों का उपचार कर उन्हें सम्मानित भी किया गया

खास खबर

जिला अस्पताल में वृद्धजनों का उपचार कर उन्हें सम्मानित भी किया गया

खण्डवा//जिला चिकित्सालय खंडवा में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ओ.पी. जुगतावत और सिविल सर्जन डॉक्टर अनिरुद्ध कौशल ने वृद्धजनों श्री महादेव प्रसाद उम्र 85 वर्ष, उमेश सिंह 67 वर्ष, मालती बाई 60 वर्ष, हारुण खान 70 वर्ष, अमृतलाल 82 वर्ष, शिवशंकर 63 वर्ष का माल्यार्पण कर सम्मान भी किया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जुगतावत ने कहा कि सभी को अपने स्वास्थ्य की अच्छे से देखभाल करना चाहिए, क्योंकि इस उम्र में मधुमेह, बी.पी., दमा, हड्डी रोग, नेत्र रोग, मानसिक बीमारी, भूलने की बीमारी आदि कई समस्याएं होती l इसीलिए समय पर बीमारी की पहचान होने से बीमारी पर जल्दी काबू पाया जा सकता है l इस अवस्था में शरीर की प्रतिरोधात्म क्षमता कम होने की वजह से बीमारी ठीक होने में समय लगता है। कार्यक्रम में आए सभी वरिष्ठजनों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया l कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठजनों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिज्ञा ली गई l नर्सिंग ऑफिसर नमिता डेविड एवं रिंकी मुजाल्दे द्वारा 365 वृद्धजनों का ब्लड प्रेशर, शुगर, व अन्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां दी गई l इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर रंजीत बडोले, डॉ सुनील बाजोलिया, डॉ योगेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे l

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!