ताज़ा ख़बरें

जैसी सप्ताह के कार्यक्रमों का हुआ शुभारम्भ, कार्यक्रम में प्रकार की प्रतियोगिता का होगा आयोजन।

कार्यक्रमों के माध्यम से व्यक्तित्व का विकास एवं प्रतिभाओं को मिलता है मंच ,, सुजाता मोरे,,

जैसी सप्ताह के कार्यक्रमों का हुआ शुभारम्भ, कार्यक्रम में प्रकार की प्रतियोगिता का होगा आयोजन।

कार्यक्रमों के माध्यम से व्यक्तित्व का विकास एवं प्रतिभाओं को मिलता है मंच ,, सुजाता मोरे,,

कार्यक्रमों को लेकर पत्रकार वार्ता संपन्न।

खंडवा। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी जेसी आई द्वारा जेसी सप्ताह मनाया जाएगा जिसमें कई प्रकार की प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित होगा। नगर की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए जेसीआई द्वारा सप्ताह अंतर्गत इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि जेसीआई की अध्यक्ष सुजाता मौरे एवं वरिष्ठ जेसीआई रणवीर चावला के मुख्य अतिथि में जेसी सप्ताह कार्यक्रम को लेकर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष सुजाता मोरे ने सभी पत्रकारों का स्वागत किया पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष सुजाता मोरे ने कहा कि जेसी सप्ताह में कार्यक्रमों के माध्यम से व्यक्तिगत विकास को प्राथमिकता देने के लिए इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं। आयोजित कार्यक्रमों में युवा प्रतिभा सम्मान, मेघावी सम्मान, मौन सेवा भावी सम्मान, जेसीआई का ध्वजारोहण, बैडमिंटन प्रतियोगिता, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस , शतरंज, कराओके, स्विमिंग, खंडवा गाट टेलेन्ट , वाद विवाद ,तत्काल भाषण, महिलाओं का ड्राइविंग लाइसेंस, जुबां, मेहंदी ,चित्रकला रंगोली, ग्लोबल रिकॉर्ड चलेंगे, ह्यूमन राइट डे को लेकर पब्लिक सिग्नेचर, डांस प्रतियोगिता, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, आई चेक केम्प, पर्यावरण के लिए कार्य, शूटिंग प्रतियोगिता होगी।जेएसी रीजन चेयरमेन हेमंत मुंदड़ा ने आयोजित कार्यक्रमों में शहर वासीयो आने की अपील की। रणवीर चावला ने जेसीआई का महत्व बताते हुए कहा जेसीआई युवाओं के व्यक्तित्व विकास की संस्था है। क्लब का सिद्धांत विकास और सेवा भाव है।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए अनिल बाहेती ने कहा कि हर युवा को जेसीआई से जुड़ना चाहिए यह एक प्रशिक्षण की बहुत बड़ी संस्था है इस अवसर पर कार्यक्रमों के फोल्डर का विमोचन किया गया। पत्रकार वार्ता में सुनील जैन, मेघा प्रजापति, अनुज खंडेलवाल, शिवम अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, नागेश बालंजकर, विकास मित्तल दीपक सोलंकी, मनन सोनी, देव महोबिया,और खंडवा के सम्मानिय पत्रकार गण मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!