Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

ठेकेदार पर आरआरसी निर्माण में घटिया गुणवत्ता के लगे आरोप*

ठेकेदार पर आरआरसी निर्माण में घटिया गुणवत्ता के लगे आरोप*

*ठेकेदार पर आरआरसी निर्माण में घटिया गुणवत्ता के लगे आरोप*

सरीला हमीरपुर -विकासखंड सरीला के ग्राम पंचायत खेड़ा शिलाजीत निवासी शैलेंद्र मिश्रा ने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित अन्य उच्च अधिकारियों को भेजे गए

शिकायती पत्र में बताया कि खेड़ा शिलाजीत ग्राम पंचायत में आर आरसी सेंटर का निर्माण कार्य हो रहा है जिसमें ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का प्रयोग कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है

खेड़ा शिलाजीत निवासी शैलेंद्र मिश्रा ने शिकायती पत्र में बताया कि ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में घटिया ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बाद ठेकेदार द्वारा रात्रि के अंधेरे में निर्माणास्थल से घटिया सामग्री तो हटा ली गई लेकिन जितना निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है उतने निर्माण में भी घटिया क्वालिटी की ईंटों और उत्पादों का प्रयोग किया गया था विभागीय अधिकारियों के संज्ञान में होने के बावजूद भी अभी तक घटिया निर्माण कराकर सरकारी धन का दुरुपयोग कर सरकार की मंशा के विपरीत काम करने वाले ठेकेदार के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है जिससे ठेकेदार के हौसले बुलंद है पीड़ित ने उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है जब इस मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी खेड़ा शिलाजीत से बात की गई तो उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!