Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

बकरी चरा रहे किशोर को अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने रौद

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

जलालपुर

अम्बेडकर नगर। बकरी चरा रहे किशोर को अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने रौद दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर फरार हो गया। परिजनों व ग्रामीणों के मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। घटना मालीपुर थाना के हासिमपुर गांव स्थित मुख्य मार्ग पर बुधवार शाम लगभग चार बजे घटित हुई। हासिमपुर गांव का किशोर अयान पंचायत भवन मुख्य मार्ग के पास सड़क के किनारे बैठकर बकरी चरा रहा था।इसी दौरान जलालपुर कोतवाली के बसिया गांव निवासी शिव पूजन यादव का ट्रैक्टर सुरहूरपुर की तरफ से तीव्र गति से जा रहा था। अचानक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो कर किशोर के ऊपर चढ़ गया।

किशोर चपेट मे आने से गंभीर रूप से घायल हो गया चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आननफानन में परिजन उसे नगपुर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जलालपुर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ देवेन्द्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!