
*आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत ने स्विमिंग पूल का किया निरीक्षण*
खण्डवा//
नगर पालिक निगम आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत द्वारा नगर निगम के स्विमिंग पूल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्विमिंग पूल में चल रहे वार्षिक मेंटेनेंस कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया गया।
आयुक्त श्रीमती राजावत ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्विमिंग पूल में संचालित वार्षिक मेंटेनेंस कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कर पूल को उपयोग के लिए तैयार किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
इसके साथ ही आयुक्त द्वारा सार्वजनिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सुरक्षा एवं व्यवस्थागत इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि स्विमिंग पूल का उपयोग करने आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा या जोखिम का सामना न करना पड़े।
आयुक्त के निर्देशों के परिपालन में मेंटेनेंस कार्य पूर्ण होने के उपरांत आगामी *08 मार्च 2026* से स्विमिंग पूल आम नागरिकों के लिए प्रारंभ कर दिया जाएगा।









