ताज़ा ख़बरें

*हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति शाखा खंडवा का आयोजन।*

खास खबर

*हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति शाखा खंडवा का आयोजन।*

*50 वें प्राकट्य दिवस पर विभिन्न आयोजन एवं आम भंडारा*

खंडवा। हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति, माधव नगर कटनी शाखा खंडवा, हरे माधव रूहानी बाल संस्कार शाखा, हरे माधव यूथ टीम शाखा के तत्वावधान में जीवनमुक्त हरिराया सतगुरु बाबा ईश्वरशाह साहिब जी के 50 वें प्राकट्य दिवस के शुभ अवसर पर विशाल प्रभात फेरी, हरे माधव वृक्षारोपण, हरे माधव स्वास्थ्य शिविर, हरे माधव सत्संग एवं विशाल आम भंडारा प्रसादी का भी आयोजन होगा। यह जानकारी देते हुए सत्संग समिति प्रमुख महेश फतवानी एवं प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि महोत्सव पर माधवनगर कटनी सहित संपूर्ण भारतवर्ष में स्थित हरे माधव शाखाओं में वृहद वृक्षारोपण किया गया। गुरूवार 18 दिसम्बर प्रातः 7 बजे सुमेर नगर रोड़ पर अपने गुरूवर एवं माँ की स्मृति को चिरंकाल तक बनाया रखने के लिये हरे माधव वृक्षारोपण के दौरान हरे माधव का मंगल जयघोष करते हुए पौधारोपण कर हर पौधा सतगुरु प्रेम, सेवा भाव एकता के जीवन्त उदाहरण के रूप में धरती की गोद में प्रतिष्ठित किया जायेगा। तत्पश्चात एक विशाल प्रभात फेरी शोभायात्रा के रूप में सलामतराय नगर, सुमेर नगर रोड़, तुलसी विहार कॉलोनी के ठीक सामने, सत्संग स्थल से प्रारंभ होकर रमा कालोनी स्थित श्री साईं मंदिर से घूमते हुए सिंधी कॉलोनी, टैगोर कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से निकाली जाकर सिंधी कॉलोनी स्थित धर्मशाला बगीचा ग्राउंड पर संपन्न होगी। प्रभात फेरी का श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत भी किया जाएगा। वही सिंधी कॉलोनी स्थित सिंधी धर्मशाला में दोपहर 12 से शाम 4 तक हरे माधव स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें बीएमआई मशीन के माध्यम से नि:शुल्क फुल बॉडी जांच कर न्यूट्रिशन क्लब के हेल्थ कोच निर्मल मंगवानी एवं मीनाक्षी मीणा, नेहा मंगवानी द्वारा जीवन को निरोगी सुखमय बनाने के लिए हेल्थ टिप्स दिए जाएंगे। हरे माधव सत्संग के दौरान शाम 6:30 से रात्रि 8 बजे तक धर्मशाला बगीचा ग्राउंड पर एलईडी व्दारा हरिराया बाबा सतगुरु ईश्वरशाह साहिब जी की बाल सुलभ मंजूल लीलाओं को दिखाया जायेगा एवं उपस्थित सभी संगत व्दारा हरिराया बाबाजी की आरती भी की जायेगी। साथ ही हरे माधव सत्संग प्रवचनों का संगीतमय आयोजन हरिराया सतगुरु बाबा ईश्वरशाह साहिब जी के अपार दया मेहर से खंडवा के कृपापात्र सेवकों व्दारा किया जायेगा। समापन पर प्राकट्य दिवस का केक काटकर 8:30 बजे से विशाल आम भंडारे में प्रसादी का वितरण होगा। सभी धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं से सत्संग समिति के समस्त सदस्यों द्वारा अपील की गई है कि आयोजन में सपरिवार समय पर उपस्थित होकर अपना मानव जीवन सफल बनाएं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!