ताज़ा ख़बरें

बड़ी संख्या में यूपी बिहार के वृत्तियां ने गणगौर घाट पहुंचकर की पूजा अर्चना

महापर्व छठ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को गंगाजल से दिया अघ्र्य।

*एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा✍️

बड़ी संख्या में यूपी बिहार के वृत्तियां ने गणगौर घाट पहुंचकर की पूजा अर्चना

महापर्व छठ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को गंगाजल से दिया अघ्र्य।

पर्व को लेकर नगर निगम प्रशासन ने की गणगौर घाट पर व्यवस्थाएं

खंडवा। लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा सोमवार शाम आबना नदी के गणगौर घाट पर छाई रही। सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे से ही घाट पर ‘कांचहि बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए,दर्शन दीहीं ना अपन ये छठी मइया… जैसे गीत गूंज उठे। व्रती महिला-पुरुष ने घर के बने पकवान और फल-फूल से आबना के तट पर गंगाजल से भगवान सूर्य को अध्र्य दिया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि छठ महापर्व उत्सव में रेलवे मजिस्ट्रेट मोहित माधव खंडवा महापौर अमृता अमर यादव, पंधाना विधायक छाया मोरै, विधायक जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे, पुलिस अधीक्षक मनोज राय सपत्नीक,निगम आयुक्त प्रियंका राजावत, सीईओ नागार्जुन गौड़ा, सृष्टि देशमुख, समाजसेवी सुनील जैन धर्मेंद्र बजाज, रामचंद्र मौर्य, भूपेंद्र सिंह चौहान, अनिल बाहेती सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं शहर के गण मान्य नागरिको ने भी पूजा अर्चना की। अध्र्य के लिए बिहार से मां गंगा का जल पूजा सामग्री भक्तों ने बुलाया था। मंगलवार सुबह उगते सूर्य का गाय के दूध से अध्र्य के साथ चार दिनी व्रत पूरा होगा। गणगौर घाट पर गन्ने के मंडप के नीचे माता की बेदी बनाकर भक्तों ने भगवान सूर्य की आराधना की। बांस से बने डाल और सूप में प्रसाद रखकर माता की पूजा हुई। माता को ठेकुआ (आटा और गुड से बना प्रसाद), सूखा और कच्चा नारियल, छुहारा, किशमिश, काजू, पंचमेवा, सेव, केला,अनार, गन्ना, नारंगी, अमरूद, नाशपती,शकरकंद, सीताफल समेत मौसमी फल का भोग लगाया। महापर्व छठ पूजा समिति के एसजे श्रीवास्तव ने बताया घाट पर पूजन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। छठ पूजा गणगौर घाट पर छठ पूजा के दिन बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं ने उपस्थित होकर सूर्य देवता को अध्र्य चढ़ाया एवं भक्तिभाव से पूजा की जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। आयोजित कार्यक्रम के लिए महापौर अमृता यादव के निर्देश पर गणगौर घाट पर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने सफाई एवं बिजली विभाग ने प्रकाश एवं टेंट की व्यवस्था की। व्रती परिवारों एवं घाट पर माता के दर्शन पूजन के लिए लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस दल के साथ होमगार्ड के जवान सुरक्षा बोट एवं लाइफ जैकेट पहनकर तैनात रहे। सुनील जैन ने बताया कि छठ पूजन के आयोजन में एस.जे श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह,आलोक तिवारी, प्रशांत शर्मा, के के सिंह, शंभू कुमार, अंकित सिंह, सुधीर शर्मा,संतोष शर्मा, किशोरी प्रसाद, माधव झा नरेश माली, योगेश कुशवाह, सुभाष सिंह वह समाज जनों का का सहयोग रहा।छठ पूजा कन्हैया कुमार सिंह,अरुण मिश्रा,योगेश कुशवाहा,संतोष शर्मा,एनके शर्मा,अवधेश यादव,प्रशांत शर्मा, हरेंद्र सिंह ठाकुर व अन्य समाजजनों ने परिवार सहित पूजा की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!