ताज़ा ख़बरें

विधायक श्रीमति मोरे ने वृद्धजनों को सम्मानित किया , बुजुर्गाे का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया

खास खबर

विधायक श्रीमति मोरे ने वृद्धजनों को सम्मानित किया , बुजुर्गाे का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया

खण्डवा//वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम तहत #अंतर्राष्ट्रीय_वृद्धजन_दिवस पर जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। इसी क्रम में पंधाना विधायक श्रीमति छाया मोरे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंधाना एवं छैगावंमाखन में आयोजित कार्यक्रम में वृद्धजनों को सम्मानित किया। इस दौरान पंधाना में जनप्रतिनिधियों ने 6 यूनिट रक्तदान कर रक्तदान किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ. पी. जुगतावत ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 60 वर्ष व इससे अधिक उम्र के सभी वृद्धजनों का चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!