
डाइट प्राचार्य श्रीमती तनुजा जोशी सेवानिवृत्त,
स्कूली शिक्षको एवं स्नेहीजनों ने श्रीमती जोशी का शाल श्रीफल से किया सम्मान,
खंडवा ।। शनिवार को जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में प्राचार्य श्रीमती तनुजा जोशी ने अपनी प्रशासकीय अर्धवार्षिकी आयू पूर्ण की स्कूली परिवार ने उन्हें विदाई दी, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि डाइट परिवार द्वारा श्रीमती तनुजा जोशी को शॉल-श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया । अपने संबोधन में सहायक प्राध्यापक केशव पाराशर ने कहां कि श्रीमती जोशी ने अपना शैक्षणिक कार्यकाल प्रथम नियुक्ति 22/11/85 को सिंगोट हायर सेकेण्डरी स्कूल से आरंभ किया पश्चात रायचंद नागड़ा उत्कृष्ट स्कूल,पंधाना, गांधवा,छैगांवदेवी, रूस्तमपुर एवं प्राचार्य शासकीय शिक्षा महाविद्यालय में अनुकर्णीय कार्यकाल रहा, सहा.प्राध्यापक पी सी सोनी, निधी गंगेले, अशोक वान्हरे एवं कार्यालयीन स्टाफ ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर शासकीय शिक्षा महाविद्यालय से डॉ.रश्मि दुधे, नीरज वशिष्ठ,परिवार से आनंद जोशी, मनोज सराफ,छांया नंदकिशोर पण्या,धीरज दवे, फाल्गुनी जोशी,ध्रुवी जोशी तथा अन्य उपस्थिति रहे ।कार्यक्रम का संचालन आलोक खेड़ेकर तथा आभार डॉ मनोज सराफ द्वारा व्यक्त किया गया।









