Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशचन्दौलीताज़ा ख़बरें
Trending

काशी विद्यापीठ के गंगापुर परिसर में योगा क्लास, शिफ्ट होगा डिप्लोमा कोर्स

काशी विद्यापीठ के गंगापुर परिसर में योगा क्लास, शिफ्ट होगा डिप्लोमा कोर्स

काशी विद्यापीठ के गंगापुर परिसर में योगा क्लास, शिफ्ट होगा डिप्लोमा कोर्स

Vandebharatlivetvnews chandauli.वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गंगापुर परिसर में अब योग व नेचुरोपैथी की कक्षाएं चलेंगी। मुख्य परिसर में संचालित डिप्लोमा कोर्स को अब गंगापुर परिसर में शिफ्ट किया जाएगा। योग की शिक्षा प्रकृति के करीब शांत वातावरण में देने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। डिप्लोमा कोर्स की 50 सीटों पर दाखिले के लिए 30 मई से आवेदन लिए जाएंगे। काशी विद्यापीठ के मुख्य कैंपस में योगा व नेचुरोपैथी की कक्षाएं संचालित होती हैं। इसकी ओपीडी भी चलती है। अब इन्हें गंगापुर में शिफ्ट किया जाएगा। मुख्य कैंपस में दर्शन शास्त्र विभाग में एमए इन योगा और मनोविज्ञान विभाग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन म्युजिक थेरेपी का कोर्स चलेगा। एमए इन योगा में 66 सीट और म्युजिक थेरेपी में 30 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा।विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार सत्र 2024-25 से योग और नेचुरोपैथी की कक्षाएं गंगापुर परिसर में शिफ्ट की जाएंगी। इसके लिए वहां तैयारी की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!