कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत कार्यवाही निरंतर जारी खोवा एवं मिठाईयों के नमूनें लिये जाकर जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए
कटनी (21मार्च )- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अवि प्रसाद के निर्देशों के परिपालन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं जिला प्रशासन की टीम द्वारा मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत आगामी होली त्योहार के दृष्टिगत रखते हुए विगत दिवस अभियान चलाकर कार्यवाही की गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी ने बताया कि आगामी पर्वों को दृष्टिगत रखते हुए विगत दिवस मिठाइयों की जांच हेतु सिल्वर टाकीज रोड ,सुभाष चौक कटनी स्थित खोवा मंडी में तीन दुकानों की जांच की गई। जांच के दौरान गुप्ता खोवा एजेंट, जैन खोवा भंडार तथा विजय आनंद जैन खोवा भंडार का निरीक्षण के दौरान मौके पर उक्त दुकानों में गुलाब जामुन वाला खोवा एवं बर्फी वाला खोवा का संग्रह एवम विक्रय करते हुए पाए जाने पर दुकानों से खोवा के 6नमूने जांच हेतु लिये जाकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजनें की कार्यवाही की गई।
श्रीमती सोनवानी ने बताया कि मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत गुरूवार को सुभाष चौक स्थित देश भंडार स्वीट से खोवा, डोडा बर्फी, गुझिया, बादाम बर्फी, पेड़ा आदि मिठाईयों के के नमूने जांच हेतु लिए गए हे जो जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कारवाई की जायेगी।
कार्रवाई के दौरान तहसीलदार शशिभूषण सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वय ओ.पी साहू , बृजेश विश्वकर्मा खाद्य सुरक्षा विभाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कथा की प्रचार समिति द्वारा कथा कवरेज के न्यूज़ पेपर दीदी कृष्ण प्रिया जी को सौंपे।
11 hours ago
सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए जीतो जाॅब इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन द्वारा बेरोजगार युवाओं का हुआ पंजीयन।
11 hours ago
निमाड़ एवं मालवा में आकाशवाणी इंदौर का स्थापना दिवस मनाया।
20 hours ago
मंत्री डॉ. विजय शाह ने मामाडोह की अग्नि दुर्घटना प्रभावित परिवारों से मिलकर उन्हें हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया
20 hours ago
मामाडोह की अग्नि दुर्घटना प्रभावित परिवारों के लिए राशन, बिस्तर कपड़े और भोजन की व्यवस्था की गई
1 day ago
भरोसा रखिए, भय नहीं — नानी बाई रो मायरो कथा में उमड़ा आस्था और भक्ति का सैलाब।
1 day ago
*स्वामी बोदाराम साहेब उदासी जयंती महोत्सव पर निकली शोभायात्रा, आज होगा भंडारा*
1 day ago
*महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने शहर विकास एवं व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश*
1 day ago
*सदभावना मंच ने संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी को दी श्रध्दांजलि*
1 day ago
खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा कर क्षेत्र की विभिन्न गतिविधियों एवं जनसमस्याओं पर विस्तारपूर्वक संवाद किया गया